नकल कराने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गुलाम जाफर गांव निवासी सत्यम सोनकर के खिलाफ कोतवाली में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 में केस दर्ज हुआ था। मामले में वांछित सत्यम सोनकर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसे बुधवार को दरोगा मनोज कुमार पांडेय, दरोगा अंकित सिंह पुलिस टीम के साथ ताजपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.