कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही विषम सेमेस्टर परीक्षा में सोमवार को चार छात्र नकल करते पकड़े गए। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि नकल करते पकड़े गए छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सोमवार को कुल 2,17,237 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 7,638 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...