भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सड़क किनारे बिकने वाला नकली हेलमेट आपके लिए खतरनाक हो सकता है। सुरक्षा मापदंड पर स्थापित हेलमेट का ही उपयोग बाइक चलाते समय करें। दरअसल, राज्य में केवल चालान और पुलिसिया जुर्माने से बचने के लिए पहने जा रहे नकली हेलमेट लोगों के लिए काल साबित हो रहे हैं। नकली हेलमेट के इस्तेमाल के कारण सूबे में प्रतिदिन 4 से 5 लोगों की जान जा रही है। इस लापरवाही को रोकने और लोगों को सुरक्षित करने के लिए परिवहन विभाग ने अब पूरे राज्य में नकली हेलमेट के खिलाफ सघन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

सस्ता हेलमेट सेहत के लिए खतरनाक अक्सर लोग सड़कों किनारे फुटपाथ पर बिकने वाले 150 से 300 रुपये के सस्ते हेलमेट खरीद लेते हैं। ये हेलमेट न सिर्फ हादसों में नाकाम साबित होते हैं। स्वास्थ्य के लिए भी काफी खतरनाक हैं। इन न...