फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एवीटीएस टू की टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत नवादा गांव में छापेमारी कर नामचीन कंपनी के ब्रांड 'हार्पिक' की नकली बोतल बनाने वाली वर्कशॉप का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एवीटीएस की टीम ने 15 अप्रैल को छापेमारी कर मौके से त्यागी मार्केट डबुआ कॉलोनी निवासी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है । वर्कशॉप से कंपनी के प्रोडक्ट हार्पिक की 500 एमएल की 816 भरी बोतल, 250 खाली बोतल, 316 स्टीकर, 40 लीटर कच्चे माल से भरी केन, नकली उत्पाद बनाने में प्रयुक्त मशीन, गत्ता पेटियां और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तारआरोपी विपिन नाम के व्यक्ति की वर्कशॉप में पिछले चार महीनों से काम कर रहा था। यहां से माल तैयार थोक में बेचा जाता...