नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आउटर नार्थ डीआईयू ने बुधवार को स्वरूप नगर स्थित परिसर में छापा मारकर नकली हार्पिक-कोलिन बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में पैकिंग सामग्री और 200 लीटर केमिकल बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। डीआईयू को कंपनी के प्रतिनिधि अंकित शुक्ला द्वारा शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि स्वरूप नगर स्थित परिसर में फर्श और टॉयलेट साफ करने वाली सामग्री को बनाकर नामी कंपनी के ब्रांड से पैक किया जाता है। फिर इन्हें बाजार में बेचा जाता है। एसीपी डीआईयू नरेंद्र खत्री की देखरेख में एसआई पुनीत कुमार की टीम ने परिसर में छापा मारा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिसर में हार्पिक और कोलिन के एक हजार से ज्यादा गत्ते, 55 सौ स्टीकर, बड़ी संख्या में दोनों ब्रांड...