नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की नाक में दम करने वाले दो खतरनाक क्राइम सिंडिकेट को दिल्ली पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। ये गैंग एक तरफ ट्रक ड्राइवरों को फर्जी स्टिकर बेचकर नो-एंट्री को चकमा दे रहे थे, तो दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिसवालों को ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूल रहे थे। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दोनों गिरोहों के सरगना शामिल हैं।फर्जी स्टिकर से कर रहे थे लाखों की कमाई इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक गिरोह की अगुवाई जीशान अली कर रहा था। वह हर महीने 2000 से 5000 रुपये में फर्जी स्टिकर बेचता था। ये स्टिकर कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में नो-एंट्री के दौरान भी निर्बाध आवाजाही की गारंटी देते थे। स्टिकर का डिजाइन, रंग और कोड हर महीने बदल दिया जाता था ताकि पुलिस को शक न हो। व्हाट्सएप ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.