मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। नकली सोने चांदी के आभूषणों को देकर 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले एटा के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुरावली क्षेत्र के एक युवक से एक दिन पहले ही ये ठगी की गई थी। सर्विलांस सेल और कुरावली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके इस गैंग को पकड़ा। इनके कब्जे से 16 तोले नकली सोने के और साढ़े तीन किलो चांदी के नकली आभूषणों के साथ तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अरुण कुमार ने पकड़े गए आरोपियों की जानकारी दी। बताया कि बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम चिटउआ निवासी टीकम सिंह पुत्र बेंचेलाल ने पुलिस से शिकायत की कि सनी और उसके दो साथियों ने उससे 80 हजार रुपये ले लिए और उसे नकली सोने के आभूषण दे दिए। पुलिस ने तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ल...