आगरा, मई 9 -- हरीपर्वत के एमजी रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम पर पहुंची शातिर महिला ने नकली सोने का ब्रेसलेट थमा कर असली ले लिया। इससे उसने ज्वेलर को हजारों की चपत लगा दी। इसकी जानकारी पर पीड़ित ज्वेलर के होश उड़ गए। पीड़ित योगेश कुमार यादव निवासी स्वदेशी बीमा नगर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अंजना सिनेमा के पास उनकी अजय जेम्स एंड ज्वेलरी के नाम से ज्वेलरी का शॉप है। घटना 17 अप्रैल की है। दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी दुकान पर एक महिला आई। कहने लगी उसे सोने का ब्रेसलेट देखना है। अपना पुराना ब्रेसलेट बदलना भी है। पीड़ित ने आरोपित महिला को दुकान में मौजूद कई सोने के ब्रेसलेट दिखाए। एक को महिला ने पसंद कर लिया। जिसका वजन करीब 8.68 ग्राम था। महिला ने बदले में अपना ब्रेसलेट दिया।...