आजमगढ़, फरवरी 24 -- आजमगढ, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर गांव में नकली सोने का जेवर देकर महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी की गई। एक माह बाद महिला को सोने का जेवर नकली होने की जानकारी हुई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर (शुकलपूरा) गांव निवासी मालती देवी पत्नी सदानंद यादव की आरोपी जालसाज से मुलाकात ट्रेन में हुई थी। इसके बाद जालसाज ने महिला को झांसा में लिया, महिला के घर पहुंच कर नकली सोने के जेवर देकर ढाई लाख रुपये लेकर चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...