कुशीनगर, दिसम्बर 25 -- कुशीनगर। खड्डा कस्बा निवासी उप निरीक्षक के व्यापारी भाई से नकली सोना देकर 45 लाख की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी गोरखपुर निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले उसके विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया। खड्डा के सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश जायसवाल पुत्र गणेश जलकल रोड पर सौन्दर्य प्रसाधन की थोक दुकान चलाता है। उसका भाई दशरथ जायसवाल उप निरीक्षक है। कुछ महीने पूर्व गोरखपुर शहर के पाण्डेयहाता मोहल्ला निवासी सचिन दुबे, जो सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान चलाता है, वह ओमप्रकाश की दुकान पर पहुंचा। स्कीम के तहत उसे कूपन दिया और सोना मिलने की बात कह उससे 45 लाख रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। बाद में उसे नकली सोना देकर एक नामी-गिरामी सोने की कम्पनी की रसीद उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.