मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- खाद्य विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की। क्रिसमस और नववर्ष को लेकर खाद्य विभाग छापेमारी कर रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन शहर में विभिन्न केक और बेकरी की दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। दुकानदारों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी की। शहर के करहल रोड मैनपुरी स्थित ओम केक पेस्ट्री निर्माता के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जहां नकली सिल्वर बाल लगे एक केक का नमूना संग्रहित किया गया। संकल्प बेकर्स पर गंदगी मिलने पर स्वच्छता संबंधी कर्मियों के लिए सुधार नोटिस जारी किया गया। कुरावली में हिना फैमिली आइसक्रीम पार्लर, बाबा बेकरी जीटी रोड कुरावली का भी निरीक्षण किया। जहां से मैदे का नमूना संग्रहित किया गया। दोनों प्रतिष्ठानों में सफाई व्यव...