बेगुसराय, मई 12 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शराबबंदी कानून का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए जिले की पुलिस लगातार कार्य कर रही है। उसके बाद भी शराब से लेकर सूखे नशे का अवैध धंधे लगातार फल-फूल रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में नकली सिगरेट बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का खुलासा, एक धरायापुलिस की कार्रवाई मंगलवार की सुबह नगर थाने की पुलिस ने महमदपुर मोहल्ला में छापेमारी कर नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि 50 हजार मूल्य से अधिक राशि का नकली सिगरेट बरामद किया गया है। साथ ही, नकली सिगरेट पैकिंग करने वाली मशीन भी जब्त की गयी है।गिरफ्तारी और पूछताछ इस अवैध धंधे में संलिप्त लाखो थाना के भगवानपुर गांव निवासी श्याम लाल साह के पुत्र शिव शक्ति कुमार को दबोचा गय...