प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- कुंडा। नवी मुंबई के थाना कर्क रोड इलाके के फ्लोर माकर टावर सोमानी मार्ग निवासी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी। वह आईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मार्केटिंग व चेंकिग के लिए अधिकृत हैं। 15 जून को वह अपने सहयोगी देवेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस बल के साथ मिरगढ़वा स्थित संजय वर्मा की दुकान पहुंचा। वहां जांच के दौरान कंपनी की नकली इंक प्राप्त हुई। पूछताछ में संजय वर्मा ने इंक कानपुर से मंगाए जाने की बात कही। बरामद इंक सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया और तहरीर दी। पीयूष श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने संजय वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...