गया, जुलाई 24 -- शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह ने उत्तर प्रदेश के बदायूं-शाहाबाद क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी हेमेंद्र कुमार को अपना शिकार बना लिया। गुरुवार की शाम सात बजे गिरोह के सदस्यों ने विष्णुपद मंदिर में उसकी शादी कराई और बदले में एक लाख 26 हजार रुपये लेने के बाद दुल्हन को फरार करा दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग कार्यालय के पास रात नौ बजे तक हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित दूल्हा हेमेंद्र ने बताया कि वह बुधवार की सुबह चार लोगों के साथ ट्रेन से गया जी पहुंचा था। स्टेशन पर दो लोग उसे अपने घर ले गए, कहां ले गए यह जानकारी नहीं है। जहां एक युवती दिखाई गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे विष्णुपद मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई। शादी के लिए...