हजारीबाग, फरवरी 15 -- टाटीझरिया (प्रतिनिधि)। आगामी निकाय चुनाव, होली एवं रामनवमी पर्व को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराढाब और परपुतो गांव के घने जंगलों में छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन कर उसे ध्वस्त कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को सुबह करीब 5:30 बजे से 10 बजे तक चले इस सघन अभियान में उत्पाद विभाग की टीम ने जंगल के भीतर सुनियोजित ढंग से संचालित की जा रही अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री बरामद की। इससे स्पष्ट होता है कि बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर उसे बाजार में खपाने की तैयारी थी। 188...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.