पटना, अगस्त 31 -- पटना के खुसरूपुर प्रखंड में अवैध रूप से संचालित नकली शराब की फैक्ट्री का मद्य निषेध विभाग ने भंडाफोड़ किया है। विभाग की टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्री से 30 लीटर स्प्रिट, शराब में मिलाए जाने वाले रसायन का घोल, ब्रांडेड शराब की बोतलें और रैपर बरामद किए हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खुसरूपुर प्रखंड के खिरोधरपुर दियारा में अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद मद्य निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: इन नंबरों पर दें सूचना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...