नकली ब्लेड बेचने के आरोप में तीन दुकानदारों समेत आठ पर मुकदमा
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। लोहानी सराय और गुरुद्वारा रोड पर एक्स्ट्रा पावर टूल्स कंपनी के नाम से कथित तौर पर नकली ब्लेड बेचने के मामले में कुतुबशेर पुलिस ने तीन दुकानदारों समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी की ओर से अधिकृत जांच अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई होने से बाजार में हड़कंप मच गया। वाइब्रेक्स इंडिया डिटेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दौसा (राजस्थान) निवासी मुकेश माल की ओर से नकली माल के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। सूचना मिलने पर सोमवार को पुलिस टीम के साथ लोहानी सराय मार्केट में जांच की गई।जांच के दौरान अंसारी पावर एंड टूल्स के संचालक अज़ीम पुत्र अख्तर निवासी डीपो वाली गली, लोहानी सराय से 330 नकली ब्लेड, जेडएक्स पावर टूल्स के संचालक इशान पुत्र अख्तर निवासी डीपो वाली गली, लोहानी सराय से 145 नकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.