लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ (काकोरी),संवाददाता। पारा के मोहान रोड़ पर ब्रांडेड बीड़ी का नकली सामान बेचने वाले दो थोक विक्रेताओं की दुकान पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों दुकानों से नकली बीड़ी के 155 बंडल बरामद किए है। पुलिस ने थोक विक्रेताओं पर कॉपीराइट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। निजी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेंद्र सिंह के अनुसार उनकी कंपनी जीत बीड़ी कंपनी के लिए कॉपीराइट के मामले देखती है। जीत बीड़ी के नाम पर नकली उत्पाद बेचने को सूचना पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मोहान रोड़ स्थित निजी अस्पताल के पास बांगरमऊ ट्रेडर्स और स्वास्तिक ट्रेडर्स के नाम से थोक विक्रेताओं की दुकान पर छापेमारी की। बांगरमऊ ट्रेडर्स के राकेश गुप्ता की दुकान से 69 पैकेट एवं स्वास्तिक ट्रेडर्स के मयंक गु...