पटना, दिसम्बर 21 -- उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने रविवार को रामकृष्णा नगर के खेमनीचक इलाके से नकली शराब की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया। वहां से शराब बनाने के लिए रखी गई 53 लीटर स्प्रिट, चार लीटर रसायन, शराब बनाने की मशीन, 1550 खाली बोतल, हाइड्रोमीटर और नकली क्यूआर कोड इत्यादि बरामद किए गए हैं। हालांकि, शराब धंधेबाज नहीं दबोचे जा सके। विभाग गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गया है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को रामकृष्णा नगर के खेमनीचक इलाके में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद विभाग के कर्मियों को रेकी करने के लिए इलाके में भेजा गया। मामला सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर अजीत कुमार की टीम ने रविवार को खेमनीचक की जगदंबा कॉलोनी स्थित फैक्ट्री में छापेमारी की। वहां से शराब बनाने की एक मशीन के अलावा शराब बनाने के लिए ...