कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। नकली पुलिस बनकर आम लोगों को ठगने और लूटपाट में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक यात्री को पुलिस होने का झांसा देकर लूटपाट की थी। घटना के संबंध में नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के धानावा निवासी मिथलेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि एक एक आदमी ने पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दो हजार रुपये एवं काजू का एक पैकेट छीन लिया। इस पर तिलैया थाना में केस दर्ज किया गया था।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तिलैया थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने नकली पुलिस का वेश धारण कर लोगों को ठगन...