नकली पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 23 -- नूंह, सरसमल। साइबर थाना पुलिस ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को डराकर साइबर फ्रॉड के जरिए रुपये ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, संदिग्ध सिम और साइबर ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ निवासी कोलगांव थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। साइबर टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी फर्जी सिम और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताता था और लोगों को धमकाकर रुपये वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने नूंह-होडल रोड पर गांव अडबर के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 72 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.