अलीगढ़, मार्च 7 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में नकली नोट से सामान खरीदने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 500 रुपये का एक नकली नोट बरामद हुआ है। रोरावर पुलिस के अनुसार 5 मार्च की रात करीब 10 बजे सद्दाम स्कूल के पास नीवरी स्थित एक परचून की दुकान पर सामान खरीदते समय युवक ने 500 रुपये का नकली नोट चला दिया था। दुकानदार की तहरीर पर थाना रोरावर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी राजू पुत्र सलीम निवासी वरी के पेड़ के नीचे मरघट थाना रोरावर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये का एक नकली नोट बरामद हुआ था। कोतवाल जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...