औरैया, दिसम्बर 8 -- देवकली चौकी क्षेत्र में इंटरस्टेट टप्पेबाज गैंग की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जहां नकली नोटों का बड़ा जखीरा बरामद किया, वहीं एसपी अभिषेक भारती ने इस पूरे मामले को लेकर एक अहम चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल नकली नोट सप्लाई करने वाले ही नहीं, बल्कि नकली नोट खरीदने वाले लोग भी अपराध की श्रेणी में आते हैं और ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस दिशा में अलग से जांच कर रही है और जल्द ही ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिले में नकली नोटों के बदले असली रुपये लेकर ठगी करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी औरैया कोतवाली क्षेत्र में सांई मंदिर के पास दो घटनाएं तथा भाऊपुर के पास एक घटना इसी तरह सामने आ चुकी है, जिनमें पीड़ितों ने असली रुपये देकर नकली न...