रामपुर, मई 28 -- रामपुर। गंज पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। गंज पुलिस ने 12 अप्रैल को एटा निवासी राजवर्धन सिंह चौहान उर्फ आसू और चिराग सक्सेना को गिरफ्तार किया था। इनके पास से चार लाख 88 हजार 200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस ने मुद्रक सहित नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए थे। इससे पहले एक अप्रैल को सिनवान और मिन्हाज को बिलासपुर गेट के पास से पकड़ा गया था। इनके कब्जे से 10,500 रुपये के नकली नोट मिले थे। गंज प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि राजवर्धन का एक बड़ा तंत्र था। उसने नकली नोट बनाने का विशेष प्रशिक्षण भी लिया था। चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...