रामपुर, अप्रैल 13 -- नकली नोटों के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के एक सदस्य को शनिवार देर रात रामपुर से तो सरगना को रविवार सुबह मेरठ से दबोचा गया। गिरोह दिल्ली में नोट बनाने की ट्रेनिंग लेने के बाद मेरठ के एक फ्लैट में नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से 4.81 लाख रुपये के नकली नोट और नोट छापने का पूरा हाईटेक सेटअप बरामद किया है। इनके तार पहले मेले में जाली नोट चलाने के मामले में पकड़े गए लोगों से जुड़े हैं। शहर में नकली नोटों को खपाने का खेल काफी समय से चल रहा था। कुछ दिन पूर्व गंज पुलिस ने दो लोगों को मेले में जाली नोट चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जेल भेजे गए उन आरोपियों ने कबूला था कि वे नोटों की खेप अलीगढ़ से लाए थे। जांच को आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.