वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी/ प्रयागराज। गंगानगर जोन की पुलिस ने सोमवार देर रात नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1,18,300 रुपये के नकली नोट, एक कार, एक बाइक और नोट छापने का पूरा सेटअप बरामद किया है। गिरोह प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में नकली नोटों को बाजार में खपाता था। गिरोह के सरगना समेत कई आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि सरायइनायत थाना, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार रात करीब दस बजे मुखबिर की सूचना पर हबूसा मोड़ से सहसों मार्ग पर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर भदोही जिले के दुर्गागंज के राहुल यादव व सुरियांवा के विवेक कुमार यादव और देवरिया के गौरीबाजा...