देवरिया, नवम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। जाली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार हुआ विवेक यादव दो माह पूर्व अपने गांव आया था। कुछ दिन रहने के बाद वह फिर से भोपाल चला गया। वे भोपाल में अपने पिता के साथ ही रह रहा था। भोपाल पुलिस द्वारा छापेमारी कर उसे गिरफ्तारी के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है। हलांकि गांव के लोग खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। सोमवार को उसके घर पर केवल उसकी मां एवं बहन ही मौजूद थीं। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिले के मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव का रहने वाला विवेक यादव अपने पिता मनोज यादव के साथ भोपाल में रहता है। उसके पिता एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं। जबकि उसकी मां और बहन घर पर रहते हैं। विवेक ने अपनी दसवीं की पढ़ाई लार में स्थित एक विद्यालय से किया है। पढ़ाई करने के बाद वे अपने पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.