बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता पुलिस ने रविवार को नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नगर की पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कनवारा बाईपास चौराहे के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक लाख 12 हजार 500 रुपये के नकली नोट और नोट बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद हुई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश को पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पकड़े गए दोनों लोग नकली नोट बाजार में खपाने के फिराक में थे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में सीओ सिटी मेविस टॉक के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी आनंद कुमार व चौकी प्रभारी मंडी समिति आशुतोष त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना नकली नोट तैयार कर बाजार में नकली नोट खपाने की तलाश में कनवारा बाईपास चौराहे पर दबिश दी। यहां पर दो संदिग्ध व्...