लखनऊ, जुलाई 13 -- काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ की दुबग्गा पुलिस ने झाखर बाग इलाके से नकली नोटों के साथ पकड़े गए संजीव मिश्रा उर्फ 'बाबाजी' नाम के एक महंत को रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और नकली नोट चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नकली नोटों संग पकड़े गए महंत को जेल भेजा महंत की गिरफ्तारी का घटनाक्रम दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, शनिवार दोपहर झाखर बाग चौराहे के पास संजीव मिश्रा 500 रुपये के नकली नोटों से दुकानों पर खरीदारी कर रहा था। एक दुकानदार को नोट पर शक हुआ और चेक करने पर वह नकली निकला। जिसके बाद दुकानदार ने भीड़ की मदद से महंत को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।नकली नोटों की बरामदगी पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ...