पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नकली नोट के मामले में एक आरोपी को सहायक खजांची थाना पुलिस ने कसबा पुलिस के सहारे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 45 हजार 300 रूपये के जाली नोट बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी कसबा के फकीरटकिया स्थित उसके गांव से हुई है। उसकी पहचान जुबैर आलम के रूप में हुई है। सदर वन एसडीपीओ ज्येति शंकर ने बताया कि एक बैंक शाखा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सहायक खजांची थाना में मामला दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.