बगहा, सितम्बर 21 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। भारत-नेपाल खुली सीमा पर नकली भारतीय मुद्रा के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए एसएसबी 21वीं वाहिनी मुख्यालय में सोमवार को अधिकारियों और जवानों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन आयोजन किया गया। एसएसबी 21 वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में जवानों को असली और नकली भारतीय मुद्रा की पहचान के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यशाला में भारतीय स्टेट बैंक, बगहा-2 शाखा के सहायक प्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता और जूनियर एसोसिएट प्रियांक कुमार ने जवानों को भारतीय मुद्रा में मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जानकारी दी। वाटरमार्क समेत नोट की वास्तविकता जांचने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जवानों को भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के दौरान नकली भारतीय मुद्रा के संभावित इ...