लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,संवाददाता। कैसरबाग इलाके में टप्पेबाजों ने एक महिला को निशाना बनाया। डेढ़ लाख रुपये की नकली नोटों की गड्डी देकर उचक्के जेवर लेकर फुर्र हो गए। बैग में कागज की गड्डी देख पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।उदयगंज के पुराना बर्फ खाना निवासी पिंकी शनिवार को निजी काम से बर्लिंगटन चौराहे गई थीं। इस दौरान दो टप्पेबाजों ने उन्हें रोक लिया। बैग में नकली नोटों की गड्डी दिखाते हुए कहा कि ये डेढ़ लाख रुपये हैं। बैग पिंकी को पकड़ा दिया। उन्हें बातों में फंसाकर टप्पेबाज ने मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स उतरवा लिए और साथ चलने को कहा। पिंकी का कहना है कि कुछ दूर जाने के बाद टप्पेबाज गायब हो गए। उन्होंने बैग खोला तो उसमें 500 का एक नोट असली बाकी नीचे कागज लगे थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.