गाज़ियाबाद, मई 1 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना पुलिस और प्यूमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने शुक्रवार को कंपनी के नकली हाफ निकर बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा। पुलिस को मौके से कंपनी के लेबल लगे हुए 1504 शॉर्ट्स बरामद हुए। कंपनी प्रतिनिधि के मुताबिक बाजार में इन नकली उत्पाद की कीमत करीब 27 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

फैक्टरी की जानकारी नीरज कुमार दहिया प्यूमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। कंपनी का अधिकृत कार्यालय नोएडा सेक्टर 125 में है। उन्होंने बताया कि सर्वे टीम को बाजार में दुकानों पर कंपनी के नकली हाफ निक्कर बेचे जाने की जानकारी मिली। सूचना पर उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में कंपनी के नकली उत्पाद बनाकर बेचे जा रहे हैं। इसके बाद कंपनी के नकली उत...