बुलंदशहर, मई 4 -- जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शिकारपुर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर विभाग की एक विशेष टीम ने पुलिस बल के साथ ग्राम लोहरा में बड़ी छापेमारी कर काफी समय से अवैध रूप से चल रही नकली देसी घी निर्माण की इकाई को पकड़ा है। एक घर में गुपचुप तरीके से चल रहे इस खेल में भारी मात्रा में मिलावटी देशी घी, रिफाइंड तेल और संदिग्ध रसायनों का जखीरा बरामद हुआ है। प्रशासन ने आरोपी का पंजीकरण लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि शिकारपुर तहसील व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा में सत्यभान पुत्र रामज...