नकली दवा नेटवर्क की जांच में दो और फार्मा कारोबारी रडार पर
लखनऊ, अगस्त 14 -- नकली और अमानक दवाओं के नेटवर्क की जांच में अब दो और फार्मा कारोबारी जांच के घेरे में आ गए हैं। अमीनाबाद में दर्ज मुकदमे की विवेचना में राज राजेश्वर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर बाल गोविंद और श्री बांके बिहारी फार्मा के प्रोपराइटर रोहित चड्ढा को शामिल कर जांच और आगे की कार्रवाई की सिफारिश की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में केनाकोर्ट 40 एमजी के 3600 वायल की खरीद-बिक्री का ऐसा रिकॉर्ड मिला। जिसका भौतिक बिल उपलब्ध नहीं कराया गया। विभाग ने 7.20 लाख रुपये के संभावित लेनदेन में फर्जी या कूटरचित बिलिंग की आशंका जताई है। औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तीन अगस्त को दोनों फर्मों के निरीक्षण में उनके मार्ग सॉफ्टवेयर और स्टॉक लेजर की पड़ताल की गई। इसमें राज राजेश्वर इंटरप्राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.