प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजस्थान से उत्तर प्रदेश लाई गई करीब सवा करोड़ रुपये की नकली दवाओं के मामले पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फुटकर एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसोसिएशन ने इस पूरे प्रकरण की निंदा करते हुए इसे जनता के स्वास्थ्य और जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा चावला, महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह और संगठन मंत्री निखिल मलंग ने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों से आम लोगों का दवा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर से भरोसा भी कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- नकली दवा के धंधेबाज कर रहे मरीजों की जान से खिलवाड़, कारोबारियों ने भी मानी...