नकली तंबाकू उत्पादों के ब्रांड के गोरखधंधे का भंडाफोड़
मोतिहारी, मई 9 -- रक्सौल, हिसं। रक्सौल में नकली रजनीगंधा और तुलसी के धर्मपाल सत्यपाल ग्रूप ब्रांड तंबाकू उत्पादों के काले धंधे का भंडाफोड़ पुलिस व कम्पनी के विजिलेंस टीम ने थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में शनिवार शाम छापेमारी कर किया। प्रशिक्षु आईपीएस श्री सिंह ने बताया कि रजनीगंधा व तुलसी ब्रांड का निर्माण करने वाली धर्मपाल सत्यपाल ग्रूप ब्रांड तंबाकू कम्पनी को पिछले कुछ समय से रक्सौल बाजार में नकली उत्पादों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थी। सूचना थी कि सीमावर्ती इलाके होने के कारण यहां नकली उत्पादों की सप्लाई बड़े पैमाने पर हो रही है, इससे कंपनी की साख व उपभोक्ताओं की सेहत दोनों पर असर पड़ रहा है। कंपनी के नोएडा कार्यालय से ब्रांड प्रोटेक्शन एवं विजिलेंस मैनेजर रामवतार सिंह रक्सौल पहुंचे व इसका सत्यापन किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.