सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुल्तानपुर । बंधुआ कला बाजार में 14 साल पूर्व नकली डीजल बेचने के मामले में कुड़वार थाने के मनियारपुर निवासी मोहम्मद राशिद को एसीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी ने जेल मे बिताई अवधि व 10 हजार रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक राजेश त्रिपाठी के मुताबिक दोषी पर 14 अगस्त 2012 को बंधुआ कला बाजार में नकली डीजल बेचने के आरोप में तत्कालीन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...