खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक टायर हाउस से पुलिस ने एक कंपनी के 15 पीस नकली ट्यूब बरामद करते हुए थाने में मामला दर्ज किया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि आईपी इन्वेस्टीकेशन एण्ड डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर उत्तर प्रदेश के हसनपुर सुल्तानगंज के सनाउल्लाह खां ने नगर थाने को शहर में नकली ट्यूब बेचे जाने की सूचना दी। इसके बाद नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाईकरते हुए एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की तो वहां से 15 पीस नकली ट्यूब बरामद हुआ। इसके पुलिस ने सनाउल्लाह खां के लिखित आवेदन केआधार पर थाने में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, खुशबू कु मारी, ट्रेनी एसआई सफत खातून आदि मौजूद थे।

ह...