लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह-सात पर नकली टीटीई बन कर यात्रियों से वसूली कर रहा एक जालसाज पकड़ा गया। वह अपने आप को मुरादाबाद मण्डल में कार्यरत बता रहा था। सीतापुर निवासी आरोपी को जेल भेज दिया गया।उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि 08/09 अप्रैल की रात्रि पाली (22:00 बजे से 06:00 बजे तक) के दौरान टीटीई राजीव रंजन एवं सीनियर सीसीटीसी कुंजबिहारी सिंह प्लेटफॉर्म नंबर छह और सात पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक टीटीई की वेशभूषा में यात्रियों से अवैध रूप से धन लेते हुए पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपना नाम शिवम मिश्रा, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, उसिया थाना, तंबौर, जनपद सीतापुर बताया। स्वयं को मुरादाबाद मण्डल में कार्यरत टीटीई बताया। उसके पास से एक पहचान पत्र ...