नकली जेवर लेकर दुकान पर पहुंची महिलाएं
बरेली, मई 18 -- मीरगंज। दो महिलाएं रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता की कस्बा में स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचीं। महिलाओं ने 15 तोला की चांदी की जेवरी और सोने की दुरियां बेंचने की बात कही। व्यापारी नेता ने जेवर खरीदने से इंकार कर दिया। दोनों महिलाएं पुराने जेवर बदलकर नए खरीदने को तैयार हो गईं। व्यापारी नेता द्वारा कारीगर से जांच कराने पर जेवर नकली निकले। पुलिस को सौंपने की बात कहने पर महिलाएं माफी मांगने लगीं। चर्चा होने पर सर्राफा व्यापारी मौके पर पहुंच गए। माफी मांगने पर व्यापारी नेता ने हिदायत देकर उन्हें दुकान से जाने दिया। व्यापारमंडल अध्यक्ष ने बताया यह महिलाएं दूसरी दुकान पर भी पहुंची थीं। वहां भी जांच करने पर जेवर नकली पाए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.