नकली चाय मिलने के मामले में दुकानदार पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 26 -- टाटा कंपनी के विधिक सलाहकार प्रभात कुमार गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि टाटा कंपनी के नाम से नकली चाय बिक्री करने की उन्हें सूचना मिली। जिस पर उन्होंने खाद्य विभाग की सहायक आयुक्त को जानकारी दी और गुरुवार को मंडी दानगंज स्थित दुकान पर पहुंच गए। जहां उन्हें जांच के दौरान नकली टाटा के नाम से चाय के पैकेट बरामद हुए। खाद्य विभाग की टीम ने भी सैंपल लेते हुए जांच के लिए भेजे और चाय को जब्त किया गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर नवीन निवासी वैशाली कालोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर जब्त की 40 किलो चाय यह भी पढ़ें- भूदा में बन रहा था नकली नमक, 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.