मोतिहारी, जून 23 -- सुगौली,निसं । थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में सोमवार की रात एक शादी उस समय टूट गई, जब विवाह समारोह के दौरान लड़का पक्ष द्वारा नेग में चढ़ाए गए गहने नकली पाए गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि बाराती दूसरे दिन भी यही घिरे हैं। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गई। जानकारी के अनुसार नेपाल के बारा जिला अंतर्गत परसोतीपुर गांव से युगल सहनी का पुत्र सुभाष कुमार का बारात बेलवतिया गांव आई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न हो रही थीं और सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी। यह भी पढ़ें- नकली गहने चढ़ाने पर टूटी शादी, चला हाईवोल्टेज ड्रामा इसी बीच नेग की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष द्वारा चढ़ाए गए गहनों की जांच कराई...