उरई, अगस्त 10 -- कालपी, संवाददाता। पर्वों नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। इसी के साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले कारोबारियों के सक्रिय होने की आशंका भी बढ़ गई है। नागरिकों ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से नकली तथा मिलावटी खोवा-पनीर की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बाजारों में औचक जांच अभियान चलाने की मांग की है। कालपी की खोवा मंडी प्रदेश ही नहीं, बल्कि आसपास के कई राज्यों में भी प्रसिद्ध है। यहां से बड़ी मात्रा में खोवा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही गुना, शिवपुरी, भोपाल, इंदौर सहित अन्य स्थानों पर भेजा जाता है। ऐसे में त्योहार के समय खोवा और पनीर की मांग बढ़ने के कारण मिलावट की संभावना को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। बताया गया है कि मुनाफाखोरी के चक्कर में कुछ कारोबारी दूध से त...