नकली खाद्य पदार्थों के सम्राट हैं बाबा रामदेव : बृजभूषण
बलिया, अगस्त 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला है। उन्हें नकली खाद्य पदार्थों का सम्राट बताते हुए कहा कि ऐसा कोई नकली ब्रांड नहीं, जिसका काम रामदेव ने न किया हो। उनके नमूने रोजाना फेल हो रहे हैं। अब जरुरी है कि रामदेव जी आंदोलन करें लेकिन हमारी शर्त यह है कि इस बार सलवार पहनकर न भागें। रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव खनवर पहुंचे पूर्व सांसद ने मीडिया से बात की। उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद पुत्र युकेश सिंह व भाई रमेश सिंह से मिलकर सांत्वना दिया। यह भी पढ़ें- 15.70 का पान मसाला जब्त, चार इकाइयों के लाइसेंस निरस्त बाबा रामदेव के आंदोलन की चेतावनी पर पूर्व सांसद ने कहा कि रामदेव जी को आंदोलन करना चाहिए। इससे पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.