रामपुर, फरवरी 17 -- स्वार। नगर में नकली कृषि दवाओं और स्प्रे की बिक्री को लेकर कृषि विभाग ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक दुकान से नकली कैल्शियम की बिक्री पकड़ी गई, जिसके बाद पूरा स्टॉक मौके पर ही जब्त कर लिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से नकली कृषि दवाएं बेचने वालों में हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी को लगातार नगर में नकली दवाएं और स्प्रे बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा और एरिया मैनेजर धनमेंद्र कुमार ने संयुक्त टीम बनाकर नगर में कृषि बीज भंडार से संबंधित दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने नगर स्थित शर्मा ट्रेडर्स पर दबिश दी, जहां जांच में नकली कैल्शियम का बड़ा ...