मेरठ, मार्च 21 -- थाना मवाना पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग अभियान के दौरान नकली एनसीईआरटी की पुस्तकों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए करीब 13 हजार नकली किताबें बरामद की थी। पुलिस इस मामले में नकली किताबों के सौदागरों की तलाश में जुट गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मवाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम कुड़ी कमालपुर नहर पुल चेकिंग के दौरान दो वाहनों को रोककर तलाशी ली थी जिसमें कक्षा 1 से 12 तक की करीब 2,000 नकली एनसीईआरटी पुस्तकें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से राहुल राणा, राहुल यादव और बाबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम मटौरा स्थित एक गोदाम से करीब 11,000 अतिरिक्त नकली किताबें बरामद की गईं। प्रारंभिक जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.