सहारनपुर, सितम्बर 14 -- सहारनपुर। बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार की मुक्ति की मांग को लेकर रविवार को सहारनपुर से धम्म जनसंवाद यात्रा शुरू हुई। रामनगर स्थित डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पार्क से भंते विनयचार्य के नेतृत्व में निकली यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी। भंते विनयचार्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने धम्म, शांति और मानवता का संदेश दिया। श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बाबा साहब आंबेडकर के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि बाबा साहब ने बौद्ध धर्म अपनाकर समानता और मानव मुक्ति का संदेश दिया। यात्रा के बाद हुई जनसंवाद सभा में सतीश आजाद, संजीव नौटियाल, एडवोकेट भीम आर्मी जय भीम, अभिषेक जनधेड़ी, एडवोकेट सुमित कुमार, एड...