चतरा, दिसम्बर 10 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में अपराध अनुसंधान विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को चतरा के ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नकली और नशीली दवाओं के बिक्री के विरुद्ध कई दवा दुकानों में गहन जांच पड़ताल किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने बताया कि जांच के दौरान दवा के बिल, फ्रिज और जेनेरिक दवाओ की जांच की गई। इस दौरान कई दवा दुकानों से ऐसे दवाओं का सैंपल लिया गया। सैम्पल को जांच के लिए बाहर भेजे जाने की बात ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा। इस कार्रवाई की भनक लगने के बाद देखते ही देखते हंटरगंज के सभी दवा दुकानो का शटर गिर गया। वही हंटरगंज में सेल टैक्स ऑफिसर की आने की बात सुनकर बाजार के अन्य सभी दुकानें भी बंद कर दिए गए। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर मो शमी अंसारी और पुलिस बल के जवा...