बिजनौर, जनवरी 23 -- नकली व अधोमानक दवाओं की पुष्टि होने पर 20 लोगों के खिलाफ औषधि निरीक्षक की ओर से सीजेएम कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया है। इसके अलावा जिले के एक केमिस्ट पर बिना लाइसेंस दवा बेचने के मामले में भी वाद दर्ज कराया है। अधोमानक व नकली एंटीबायोटिक दवाओं की तीनो निर्माता कंपनी हिमाचल की हैं। औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, कि एंटीबायोटिक सेफपोडोक्सिम ओरल सस्पेंशन अधोमानक पाए जाने पर हिमाचल की कंपनी डिजिटल विजन से संबंधित सात लोगों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराया है। इसके अलावा हिमाचल की ही डीएसआर लाइफकेयर के एंटीबायोटिक अमोक्सीसिलिन व पोटेशियम क्लेवुलेनेट अधोमानक निकलने पर इससे सम्बंधित चार के विरुद्ध वाद दायर कराया है। हिमाचल प्रदेश की ही कंपनी जेएम लेबोरेटरीज के एंटीबायोटिक अमोक्सीसिलिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.